उत्तराखंड-(मौसम) जानिए कैसा रहेगा मौसम, मौसम पूर्वानुमान जारी

ख़बर शेयर करें

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आज उत्तराखंड के पर्वतीय जनपदों में कहीं-कहीं हल्की बारिश वह बर्फबारी की संभावना है जबकि मैदानी इलाकों में आंशिक बादल के साथ ही मौसम साफ रहेगा।

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आज राज्य के उत्तरकाशी चमोली रुद्रप्रयाग बागेश्वर पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की बारिश और 3500 मीटर एवं उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी की भी संभावना है। जबकि शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहेगा।
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 6 मई को भी कुछ इसी तरह का मौसम रहने की संभावना है।
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 7 मई को मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा राज्य में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ बारिश ओलावृष्टि और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदारदार हवाएं चलने की संभावना है जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
जबकि 8 मई को मौसम का मिजाज सामान्य रहने की संभावना है।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad Ad Ad
Ad
Ad
Ad