उत्तराखंड-(मौसम) अगले 5 दिन कड़ाके की ठंड और पाले का कहर, जानिए मौसम अपडेट

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज शुष्क बना हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक इस सप्ताह राज्य में मौसम का मिजाज शुष्क बने रहने की संभावना है वहीं सुबह और शाम कोहरा छाए रहने से तापमान में गिरावट आएगी जबकि दिन में धूप खिलने से राहत बनी रहेगी। वहीं मैदानी क्षेत्रों में कोहरा और पहाड़ों में पाला पड़ने की संभावना है। जिसके चलते तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की कमी आने की संभावना है।मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार, अगले चार दिन प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा। इस दौरान तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की कमी आने की संभावना है। मैदानी क्षेत्रों में कोहरा व पहाड़ों में पाला पड़ सकता है।गुरुवार को देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 26.8 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान दो डिग्री कम 10.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मसूरी का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 22.8 व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 8.4 डिग्री रिकार्ड किया गया वहीं बात करें पूरे प्रदेश की तो मैदान से लेकर पहाड़ तक निकलते हर दिन के साथ तापमान गिर रहा है और पहाड़ों में तो ठंड तेजी के साथ बढ़ने लगी है सुबह और धूप ढलने के साथ कड़ाके की ठंड हो रही है।