उत्तराखंड-(मौसम) प्रदेश में अगले 4 दिन भारी बारिश की टेंशन

ख़बर शेयर करें

देहरादून– प्रदेश में इस मानसून सीजन में भी लगातार वर्षा हो रही है किसी क्षेत्र में अत्यधिक तो कहीं कम वर्षा हुई है, कुमाऊं मंडल हो या गढ़वाल मंडल दोनों जगह बरसात में लोगों के लिए मुसीबत ही खड़ी की हैं। अब मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार यानी आज से अगले 4 दिनों तक मौसम बारिश भरा रहेगा।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक राज्य के सभी जिलों में अगले 4 दिनों तक बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि 22 से 25 जुलाई तक कुमाऊं और गढ़वाल में कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है तथा संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन की वजह से सड़कें बंद हो सकती हैं यह लिहाजा आपदा प्रबंधन विभाग और जिला प्रशासन को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Ad Ad