उत्तराखंड:(मौसम) पहाड़ से मैदान तक अगले कुछ दिन रहेगा कुछ ऐसा मौसम

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड में इन दिनों पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम का मिजाज शुष्क बना हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में आगामी 14 अप्रैल तक बारिश के आसार नहीं है यानी मौसम शुष्क रहेगा। वहीं तापमान में भी निरंतर बढ़ोतरी होगी।मौसम विभाग के मुताबिक, 15 अप्रैल को राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ जिले में कहीं कहीं बहुत हल्की बारिश गर्जन के साथ हो सकती है। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की भी संभावना है। शेष जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।तापमान
मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में तापमान में अब निरंतर वृद्धि होगी अब हर दिन देहरादून का तापमान बढ़ता जा रहा है। मंगलवार 11 अप्रैल की सुबह करीब 11 बजे देहरादू का तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 32 डिग्री और न्यूनतम 18 डिग्री रहने की संभावना है। 12 अप्रैल को अधिकतम तापमान में वृद्धि होगी और यह 33 डिग्री हो जाएगा। इसके बाद 13, 14 और 15 अप्रैल को अधिकतम तापमान 34 डिग्री होगा।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर: पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष aap बसंत कुमार बागेश्वर विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ेंगे,कांग्रेस से किया....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *