उत्तराखंड :(मौसम) आज इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

ख़बर शेयर करें

देहरादून : उत्तराखंडमें अब मानसून पूरी तरह पहुंच चुका है। राज्य के छह जिलों में सोमवार को भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विज्ञान केंद्र, उत्तराखण्ड के अनुसार, आज 1 जुलाई को राज्य के देहरादून, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर में भारी से बहुत भारी वर्षा को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि बागेश्वर, टिहरी और पिथौरागढ़ में भारी वर्षा और आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है।

वहीं, उत्तराखंड के सभी जिलों में पांच जुलाई तक बारिश का येलो अलर्ट है। इस बीच, रविवार को राज्य के विभिन्न हिस्सों में बारिश हुई। उधर, केदारनाथ में चौराबाड़ी झील के ऊपर रविवार तड़के हिमस्खलन हुआ। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने बताया कि एक जुलाई को देहरादून, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, चंपावत और यूएसनगर में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने की आशंका है। बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपदों में भारी बारिश हो सकती है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad