उत्तराखंड -(मौसम) इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

Ad
ख़बर शेयर करें

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक प्रदेश भर में 11 अगस्त तक भारी बरसात का सिलसिला जारी रहेगा जिसको लेकर ऑरेंज तथा येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आज मंगलवार 8 अगस्त को राजधानी दून सहित आठ जनपदों में गरज चमक के साथ भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग की ओर से देहरादून, नैनीताल, उधम सिंह नगर, टिहरी, पौड़ी , चम्पावत, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
हालांकि, अन्य जिलों में भी गर्जन और बिजली चमकने के साथ कई दौर की तेज बारिश होने के आसार हैं।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉक्टर विक्रम सिंह के मुताबिक प्रदेश भर में 11 अगस्त मानसून की एक्टिविटी तेज रहने की संभावना है। प्रदेश में 09 अगस्त के लिए देहरादून, टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल,चंपावत, नैनीताल, उधमसिंह नगर, हरिद्वार सहित सात जिलों में आरेंज अलर्ट और शेष जनपदों में येलो अलर्ट की चेतावनी है। प्रदेश भर के सभी जिलों में 10 और 11 अगस्त के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान गरज चमक के साथ भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। बारिश से संवेदनशील इलाकों में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम भूस्खलन और चट्टान गिरने के कारण सड़कों और राजमार्गों में कटाव से अवरोध होने और निचले इलाकों में जल भराव की स्थिति बन सकती है।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad