उत्तराखंड:(मौसम) आज का मौसम कैसा? और आगामी 10 फरवरी तक की अपडेट

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड मौसम पूर्वानुमान में आज से बदलाव आने की संभावना है। उत्तराखंड में आज बारिश बर्फबारी थमने के आसार हैं वहीं अब मौसम विज्ञान केंद्र ने प्रदेश के पर्वतीय जनपदों में पाला पड़ने और मैदानी इलाकों में कोहरा की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक राज्य में 10 फरवरी तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है वही मैदानी इलाकों में सुबह के समय हल्का उथला कोहरा जबकि पहाड़ी इलाकों में पाले का प्रकोप फिलहाल बना रहेगा वहीं पहाड़ से लेकर मैदान तक दोपहर को धूप खिलने से राहत मिलने के आसार हैं।
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक डॉ विक्रम सिंह के मुताबिक उत्तराखंड में आज से मौसम शुष्क रहेगा। कहीं-कहीं पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल छा सकते हैं। पहाड़ों में पाला पड़ने का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होने के बाद एक बार फिर प्रदेश में लोगों को धूप जैसी स्थिति बनती दिखेगी।मौसम के बदले मिजाज से पूरे प्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक कमी बनी हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार फिलहाल प्रदेश भर में 10 फरवरी तक मौसम स्वस्थ रहने की संभावना है सुबह-शाम बर्फीली हवाओं के चलते ठंड का असर बना रहेगा वहीं दिन में धूप खिलने से मौसम में राहत के आसार है।