उत्तराखंड- यहां अपनी मनमानी करने वाले स्कूल वाहनों की खैर नहीं,यह कार्रवाई होगी आज से ही

ख़बर शेयर करें


देहरादून- स्कूल बसों में मानकों की अनदेखी के मामले लगातार आते रहे हैं स्कूली बच्चों की जान से खिलवाड़ करने वाले और पुलिस प्रशासन के मानकों की अनदेखी करने वाले स्कूल वैन, बस संचालकों के खिलाफ आज से अभियान शुरू किया जाएगा। आरटीओ ने इस अभियान के लिए विभिन्न टीमें गठित की हैं जो अगले 5 दिनों तक स्कूल बस, वैन और वाहनों को चेक करेंगे।
दरअसल स्कूल सीजन शुरू होते ही लगातार शिकायतें मिल रही है। कि स्कूल वैन और बस संचालक बच्चों की सुरक्षा के लिए बनाए गए मानकों का पालन नहीं कर रहे हैं और बस और वैन में क्षमता से अधिक छात्र छात्राओं को बैठाकर ढोया जा रहा है। परिवहन विभाग के पास लगातार मिल रही शिकायतों के बाद अब बसों पर की चेकिंग के लिए व्यापक अभियान चलाया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad
Ad
Ad
Ad