उत्तराखंड: अब हर शनिवार सूचना विभाग में रहेगा ‘नो व्हीकल डे’, DG सूचना ने जारी किए निर्देश

ख़बर शेयर करें

देहरादून: ऊर्जा संरक्षण और संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग को बढ़ावा देने के लिए सूचना विभाग में प्रत्येक शनिवार को “नो व्हीकल डे” मनाया जाएगा। इस संबंध में महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश जारी किए हैं।
महानिदेशक सूचना ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से अपील की है कि वे प्रत्येक शनिवार को कार्यालय आने-जाने के लिए सार्वजनिक परिवहन, साइकिल या अन्य वैकल्पिक साधनों का उपयोग करें। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे प्रयास मिलकर बड़े सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं और यह पहल ऊर्जा संरक्षण के राष्ट्रीय अभियान को मजबूती देगी।उन्होंने कहा कि सूचना विभाग स्वयं इस पहल को अपनाकर समाज के सामने सकारात्मक उदाहरण प्रस्तुत करेगा। “नो व्हीकल डे” के माध्यम से ईंधन की बचत के साथ कार्बन उत्सर्जन में कमी लाकर पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकेगा।विभाग का मानना है कि इस तरह की पहल से लोगों में ऊर्जा बचत और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ेगी तथा सतत विकास को प्रोत्साहन मिलेगा।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad