उत्तराखंड- इधर एक परिवार के 4 जनों के शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी, पुलिस फोर्स मौके पर

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले से ये बड़ी खबर सामने आ रही है जहां एक ही परिवार के 4 लोगों के शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है घटना की जानकारी के बाद पुलिस महकमे के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैंबताया जा रहा है कि पुलिस को दो शव उधम सिंह नगर के नानकमत्ता में बाईपास पुल के पास झाड़ियों में मिले दोनों की शिनाख्त अजय रस्तोगी और उदित रस्तोगी के नाम से हुई है। और दोनों ज्वेलर्स है। पुलिस को दोनों शव मिलने और उनकी पहचान के बाद जब पुलिस अजय रस्तोगी के घर पहुंची तो वहां का दृश्य देख पुलिस के पैरों तले जमीन खिसक गई। घर पर दो महिलाओं के शव पड़े थे। अजय के भाई आदेश रस्तोगी ने बताया कि यह शव उसकी मां और उसकी नानी के हैं इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।फिलहाल पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच कर पूरे घटनाक्रम की जांच कर रहे हैं नानकमत्ता के विधायक और चेयरमैन सहित कई जनप्रतिनिधि भी घटना के बाद मौके पर पहुंचे हैं एक ही परिवार के 4 लोगों के शव मिलने के बाद तरह-तरह की आशंकाएं जताई जा रही है फिलहाल पुलिस हर एक एंगल से जांच में जुटी हुई है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad