उत्तराखंड-यहां महिला सशक्तिकरण दिवस के दिन महिलाओं को पुलिस का तोहफा, महिलाओं के खोए मोबाइल खोज कर किए वापस

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी- वर्तमान युग में मोबाइल का महत्व को समझा जा सकता है ये मोबाइल अब हर इंसान की महत्वपूर्ण जरूरत बन गया एसे में अगर किसी को उसका खोया मोबाइल अचानक मिल जाए तो कैसा लगेगा आप सभी भलीभांति समझ सकते हैं ।ऐसा ही कुछ काम नैनीताल पुलिस ने किया जिन्होंने महिला दिवस के दिन महिलाओं के खोए मोबाइल में को ढूंढ कर उन्हें वापस किया है। नैनीताल पुलिस के मोबाइल रिकवरी सेल द्वारा खोए हुए मोबाइल को महिलाओं को लौटा कर उनके चेहरे में महिला दिवस के दिन खुशियां देने का काम किया है जिसकी हर ओर सराहना हो रही है। नैनीताल पुलिस ने आज 137 खोए हुए मोबाइल वापस लौटाए हैं, हल्द्वानी के बहुद्देश्यीय भवन में नैनीताल एसएसपी नैनीताल पंकज भट्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि यह मोबाइल फोन फरवरी महीने के खोए हुए है, जिसको सर्विलांस पर लगाया गया था और इनकी कीमत लगभग 15 लाख रुपये बताई जा रही है, आज महिला सशक्तिकरण दिवस के मौके पर महिलाओं को उनके खोए फोन वापस लौटाए गए हैं, पुलिस द्वारा इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेगा।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad