उत्तराखंड-(गजब हो गया) पत्नी का ऑनलाइन लूडो खेलना, और पति ने कर दी हत्या

Ad
ख़बर शेयर करें

देहरादून- आज के इस दौर में छोटी छोटी बातों में ऐसी ऐसी ऐसी घटनाएं सामने आ जाती हैं की लोग दांतो तले अंगुली दबा लें । छोटे-मोटे विवाद ही बड़ी बड़ी वारदातों मे तब्दील हो रहे हैं।पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां पर एक पत्नी की गला दबाकर पति ने हत्या कर दी है। बता दें कि पति के बार बार कहने पर भी पत्नी ने ऑनलाइन लूडो खेलना नहीं छोड़ा।बीती सुबह करीब 7:00 बजे हरभजवाला निवासी 47 वर्षीय चंगेज खान आईएसबीटी पुलिस चौकी में पहुंचा और उसने पुलिस को बताया है कि उसने अपनी पत्नी सवाना की गला दबाकर हत्या कर दी है। इसके बाद पटेलनगर कोतवाली के इंस्पेक्टर रविंद्र यादव समेत एसएसआई और चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। इंस्पेक्टर रविंद्र यादव ने बताया कि आरोपी चाय की दुकान चलाता है। उसकी पत्नी सवाना जब मोबाइल पर ऑनलाइन लूडो खेल रही थी तो पति ने कई बार मना किया। लेकिन बात नहीं मानने पर उसने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पहले से विवाद चल रहा था।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad