उत्तराखंड- यहां नाबालिग से रिश्तेदार युवक करता रहा दुष्कर्म, गर्भवती होने पर चला पता

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड में बीते कुछ समय से महिला अपराध व नाबालिकों से अपराध के मामले लागातार बढे हैं । अब राजधानी देहरादून के डालनवाला कोतवाली से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां 13 साल की नाबालिक से रिश्तेदार युवक दुष्कर्म करता रहा और इस बात का पता तब चला जब नाबालिक गर्भवती हो गई परिजनों को इसकी खबर मिलने के बाद आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है जिसके आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो के तहत मुकदमा दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी है।जानकारी के मुताबिक डालनवाला कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली एक महिला लोगों के घरों में काम करती है और उसका पति टिहरी क्षेत्र में नौकरी करता है। जनवरी के महीने में बिजनौर से उनका एक रिश्तेदार युवक रोजगार की तलाश में देहरादून आया था और उन्हीं के साथ रहने लगा। रोजाना महिला काम पर चली जाती थी जिसके बाद महिला की बेटी और रिश्तेदार युवक घर पर रहते थे, मार्च में युवक देहरादून से चला गया, वही 7 महीने बाद जब लड़की की तबीयत खराब हुई, तो परिजनों ने अल्ट्रासाउंड कराने ले गए, तब पता चला कि वह 7 माह की गर्भवती है। जब परिजनों ने लड़की से पूछा तो उसने आपबीती बताई कि रिश्तेदार युवक अक्सर उससे दुष्कर्म करता था । साथ ही किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देता था इसी वजह से आज तक उसने यह बात किसी को नहीं बताई। वहीं परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी में जुट गई है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad