उत्तराखंड:देवभूमि की बेटी ने कर दिखाया कमाल दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर लहराया तिरंगा

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें

खटीमा : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के खटीमा की रहने वाली आईटीबीपी जवान तिला सेन ने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहराकर प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है।

तिला सेन आईटीबीपी के पहले सर्व-महिला एवरेस्ट अभियान का हिस्सा थीं। 17 सदस्यीय दल में शामिल 11 महिला पर्वतारोहियों ने कठिन रास्तों को पार करते हुए 21 मई 2026 को सुबह 6:52 बजे माउंट एवरेस्ट की चोटी पर सफलता हासिल की।
तिला सेन ने अपनी शुरुआती पढ़ाई खटीमा के सरकारी स्कूल से की…इसके बाद उन्होंने नैनीताल से पॉलिटेक्निक और उत्तराखंड ओपन यूनिवर्सिटी से उच्च शिक्षा प्राप्त की। वर्ष 2021 में वह एसएससी जीडी के माध्यम से आईटीबीपी में भर्ती हुईं।
एवरेस्ट फतह करने के बाद जब तिला अपने घर लौटीं तो स्थानीय लोगों और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने उनका भव्य स्वागत और सम्मान किया। तिला ने अपनी सफलता का श्रेय आईटीबीपी, अपने परिवार और कठिन मेहनत को दिया।तिला के पिता ने कहा कि बेटियों को भी बराबर अवसर मिलने चाहिए ताकि वे परिवार राज्य और देश का नाम रोशन कर सकें।

Ad
Ad Ad