उत्तरायणी मेला-2026 एवं सुरक्षा व्यवस्था- थानाध्यक्ष कपकोट ने ग्राम चौकीदारों के साथ की गोष्ठी, व्यापारियों व बैंक प्रबंधकों को सुरक्षा संबंधी दिए निर्देश
उत्तरायणी मेला-2026 एवं सुरक्षा व्यवस्था- थानाध्यक्ष कपकोट ने ग्राम चौकीदारों के साथ की गोष्ठी, व्यापारियों व बैंक प्रबंधकों को सुरक्षा संबंधी दिए निर्देश।
पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के कुशल निर्देशन में आगामी ऐतिहासिक उत्तरायणी मेला-2026 की सुरक्षा व्यवस्था एवं ग्रामीण क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण हेतु जनपद पुलिस द्वारा सक्रिय कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में दिनांक 05/01/2026 को थानाध्यक्ष कपकोट, श्री प्रताप सिंह नगरकोटी द्वारा थाना परिसर में ग्राम चौकीदारों के साथ एक महत्वपूर्ण गोष्ठी आयोजित की गई।
सभी ग्राम चौकीदारों को वर्तमान में बढ़ते साइबर अपराधों एवं ‘डिजिटल अरेस्टिंग’ जैसे फर्जीवाड़ों के प्रति ग्रामीणों व विशेषकर वरिष्ठ नागरिकों को जागरूक करने हेतु प्रेरित किया गया। गांवों में घूमने वाले बाहरी व्यक्तियों, फेरीवालों और संदिग्धों पर कड़ी नजर रखने तथा उनका शत-प्रतिशत पुलिस सत्यापन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना देने हेतु चौकीदारों को संबंधित बीट प्रभारियों एवं थाने के सीयूजी (CUG) नंबर उपलब्ध कराए गए।
उत्तरायणी मेला सुरक्षा एवं व्यापारिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण-
थानाध्यक्ष कपकोट द्वारा आगामी उत्तरायणी मेले के दृष्टिगत कस्बा कपकोट एवं भराड़ी का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया:


👉 व्यापारियों को अपनी दुकानों के अंदर व बाहर अनिवार्य रूप से सीसीटीवी कैमरे लगाने हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही आगामी उत्तरायणी मेले पर भीड़ भाड़ वाले स्थानों, बैंकों एवं ज्वेलर्स की दुकानों में लगे कैमरों की कार्यक्षमता की जांच की गई।

👉 केदारेश्वर मेला क्षेत्र में दुकान, स्टॉल एवं झूला लगाने वाले बाहरी व्यापारियों को सख्त निर्देश दिए गए कि वे अपना और अपने अधीन कार्य करने वाले सभी कर्मियों का शत-प्रतिशत सत्यापन कराने के उपरांत ही दुकान स्थापित करें।
बागेश्वर पुलिस की अपील:
सुरक्षित उत्तरायणी मेले और अपराध मुक्त समाज के लिए सभी का सहयोग अपेक्षित है। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या लावारिस वस्तु की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

