ख़बर शेयर करें

मौसम अपडेट उत्तराखंड- 16 मई तक प्रदेश भर में मौसम रहेगा साफ।

देहरादून- प्रदेश में मौसम को लेकर एक बार फिर से अपडेट जारी किया गया है। जिसमें प्रदेश भर के जिलों में सामान्य मौसम रहने की संभावना जताई गई है।मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक डॉ विक्रम सिंह ने बताया कि करीब 16 मई तक प्रदेश भर का मौसम साफ रहने वाला है। साथ ही इस दौरान 1 से 2 डिग्री तापमान में बढ़ोत्तरी भी देखने को मिल सकती है। कुछ पर्वतीय ऊंचाई वाले इलाकों में इस दौरान तेज हवाएं बह सकती है। साथ ही उन्होंने 17 मई के बाद मौसम में बदलाव की भी आशंका भी जताई।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad