चमोली जनपद में स्थित विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी आज रविवार को सैलानियों के लिए खुली

ख़बर शेयर करें

चमोली जनपद में स्थित विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी आज रविवार को सैलानियों के लिए खोल दी गई है। पहले दिन फूलों की घाटी के दीदार करने के लिए सैलानी पहुंचे हैं। सैलानियों का वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा फूलों की घाटी के मुख्य गेट पर स्वागत किया गया। जून महीने में 62 सैलानियों ने अभी तक रजिस्ट्रेशन करवाया है। यहां 300 से अधिक प्रजातियों के हिमालयी फूल खिलते हैं।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad
Ad
Ad
Ad