उत्तराखंड में शीतलहर का येलो अलर्ट हुआ जारी
![](https://devbhoomikhabarnetwork.com/wp-content/uploads/2024/12/IMG-20241208-WA0082-1024x460.jpg)
उत्तराखंड में शीतलहर का येलो अलर्ट हुआ जारी, मौसम विभाग में शीत लहर का येलो अलर्ट किया जारी।
प्रदेश के पर्वतीय जिलों में हुई बारिश और बर्फबारी के बाद शीत लहर बढ़ने की संभावनाये,अगले दो दिन मौसम रहेगा प्रदेश भर में साफ।
उत्तराखंड में बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री एवं यमुनोत्री धामों के अलावा, हर्षिल, हेमकुंड साहिब, औली के साथ कुमाऊं मंडल में मुनस्यारी, बागेश्वर, नैनीताल की ऊंची चोटियों व रानीखेत-मुक्तेश्वर में हुआ हिमपात।
मौसम विभाग ने 12 जनपदों में शीत लहर चलने का यलो अलर्ट जारी किया गया है। पर्वतीय क्षेत्र में बर्फबारी (Snowfall in Uttarakhand) होने से मैदान में तापमान एकाएक गिर गया है। सोमवार को अधिकतम तापमान में सात और न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई।
मंगलवार को देहरादून, टिहरी, पौड़ी, उत्तरकाशी, चमोली, नैनीताल, अल्मोड़ा, चंपावत, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ एवं बागेश्वर में कहीं-कहीं शीत लहर चलने की संभावना है। इसे देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया मंगलवार को दून का मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन शीत लहर चलने से ठंड में इजाफा हो सकता है। पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी होने से मैदानी क्षेत्रों में इसका असर देखा जा रहा है।
![](https://devbhoomikhabarnetwork.com/wp-content/uploads/2025/01/uttaraini.jpeg)
![](https://devbhoomikhabarnetwork.com/wp-content/uploads/2025/01/uttaraini.jpeg)
![Ad](https://devbhoomikhabarnetwork.com/wp-content/uploads/2025/01/Ad-ShekharJoshi.jpeg)
![Ad](https://devbhoomikhabarnetwork.com/wp-content/uploads/2025/01/Ad-HarishMehra.jpeg)
![Ad](https://devbhoomikhabarnetwork.com/wp-content/uploads/2025/01/Ad-ZilaPanchayat.jpeg)
![Ad](https://devbhoomikhabarnetwork.com/wp-content/uploads/2025/01/Ad-NagarPalikaBageshwar-UttrainiKautik.jpeg)
![](https://devbhoomikhabarnetwork.com/wp-content/uploads/2024/10/Ad-FriendsComputer.jpeg)
![](https://devbhoomikhabarnetwork.com/wp-content/uploads/2025/01/uttaraini.jpeg)
![](https://devbhoomikhabarnetwork.com/wp-content/uploads/2025/01/uttaraini.jpeg)
![](https://devbhoomikhabarnetwork.com/wp-content/uploads/2025/01/uttaraini.jpeg)
![](https://devbhoomikhabarnetwork.com/wp-content/uploads/2024/10/Ad-FriendsComputer-2.jpeg)