बागेश्वर: ततैया के हमले में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

ख़बर शेयर करें

बागेश्वर। तोली में पेड़ से अखरोट तोड़ रहे युवक पर ततैया झुंड ने हमला बोल दिया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया। मंगलवार को उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया है। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखा है।कपकोट के कर्मी-दोबाड़ निवासी 35 वर्षीय रमेश सिंह दुबड़िया पुत्र केशर सिंह अपने ससुराल तोली गया था। सोमवार को वह अखरोट के पेड़ में चढ़ गया। उस पर ततैया के झुंड ने हमला बोल दिया। उसके चेहरे तथा सिर में काटने से वह गंभीर हो गया। परिजनों ने पहले उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। जहां मंगलवार को उसने उपचार के दौरान अंतिम सांस ली। परिजनों के अनुसार उसका एक पुत्र तथा दो पुत्रियां हैं। घटना के बाद माता-पिता, पत्नी तथा दो भाइयों का रो-रोकर बुरा हाल है। इधर, जिला अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। उसे मोर्चरी में रखा गया ।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad