उत्तराखंड के युवक को लुधियाना में बिहार और यूपी के युवकों ने चाकू गोद कर की हत्या

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंडः चंपावत के युवक को लुधियाना में बिहार और यूपी के युवकों ने चाकू मारकर उतारा मौत के घाट

खबर चंपावत जिले के पाटी ब्लॉक से है। लुधियाना में मामूली कहासुनी पर साथियों ने चंपावत निवासी युवक की हत्या कर दी। मृतक के भाई की तहरीर पर पंजाब के पीएयू थाने में चार लोगों पर हत्या का केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोयों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आज मृतक का शव पाटी गांव पहंचा। जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया।जानकारी के अनुसार चंपावत के पाटी ब्लॉक के गड्यूड़ा निवासी 26 साल के विजय गिरी पुत्र स्व.लक्ष्मण गिरी लुधियाना में एक रेस्टोरेंट में काम करता था। डेढ़ सप्ताह पहले ही विजय ने लुधियाना पंजाब स्थित पीएयू थाने के पास होटल में ज्वाइन किया था। विजय के साथ इस रेस्टोरेंट में बिहार और उत्तर प्रदेश के चार अन्य युवक भी काम करते थे।बताया जा रहा है कि शनिवार रात किसी बात को लेकर विजय का उसके चारों साथियों के बीच विवाद हो गया। इस बीच बिहार निवासी विकास व भरत और उत्तर प्रदेश निवासी राहुल व अरविंद ने विजय को चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया। पंजाब पुलिस ने बताया कि विजय के साथियों ने हत्या की बात कबूली है। पंजाब पुलिस के अनुसार मृतक के भाई देव गिरी के तहरीर पर चारों को गिरफ्तार कर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। विजय की मौत की सूचना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।