बागेश्वर:(बिग न्यूज) गुमशुदा युवक धीरेन्द्र परिहार का शव बरामद,हत्या के आरोप में महिला समेत दो गिरफ्तार
बागेश्वर बीते 17 अक्टूबर से गुमशुदा युवक धीरेन्द्र परिहार का शव पुलिस टीम ने थुनाई बैंड के निकट गोमती नदी से बरामद कर लिया है ।इस प्रकरण में पुलिस ने हत्या के आरोप में महिला समेत दो गिरफ्तार किए गए हैं।
अवगत करा दें कि 31 अक्टूबर को 35 वर्षीय धीरेन्द्र की माता ने तहरीर दी थी कि धीरेन्द्र परिहार लापता है।जिसपर तत्काल मुकदमा दर्ज करते हुवे सर्च अभियान चलाया और खोजबीन शुरू की ।
जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल सर्विलांस की मदद ली। तकनीकी विश्लेषण में धीरेन्द्र की आखिरी बातचीत लता भंडारी के मोबाइल नंबर से होना सामने आया। पुलिस ने महिला के घर के आसपास की फुटेज खंगाली। दो नवंबर को युवक की स्कूटी चिल्ड्रन पार्क नुमाइशखेत के पास खड़ी मिली। वहीं, 19 अक्टूबर की रात महिला की कार की आवाजाही भी सीसीटीवी में दिखाई दी।
पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में महिला ने बताया कि 17 अक्टूबर की रात धीरेन्द्र उसके घर आया था। कथित तौर पर जबरदस्ती करने के प्रयास का विरोध करते हुए उसने लोहे की रॉड से उसके सिर पर दो वार किए। इसके बाद शव को चारपाई के नीचे छिपा दिया। अगले दिन अपने भाई त्रिभुवन सिंह बिष्ट उर्फ बबलू को घटना बताई। दोनों ने रात में शव को कार संख्या UK02B-3843 में रखकर बागेश्वर-गिरेछीना मोटर मार्ग पर थुनाई बैंड के पास नदी में फेंक दिया।
पुलिस ने मामले में हत्या, साक्ष्य मिटाने समेत संबंधित धाराएं बढ़ाते हुए लता भंडारी (42) और त्रिभुवन सिंह बिष्ट (39) को गिरफ्तार किया है। दोनों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

