रातो रात बना ये ड्राइवर करोड़पति, DREAM11 में जीता पूरे दो करोड़

ख़बर शेयर करें

नई दिल्ली: जहां एक ओर आईपीएल ने देश के कई प्रतिभावान खिलाड़ियों को अवसर प्रदान कर उन्हे मालामाल भी किया है। लेकिन वहीं दूसरी ओर घर बैठे Dream11 जैसे एप भी लोगों के सपने पूरे कर रहे हैं। कई लोग इस मध्यम से करोड़ पति बन गए हैं।इस बार एक ड्राइवर सिर्फ ₹59 लगाकर रातों रात करोड़पति बन गया है।बता दें कि सारण जिले के अमनौर प्रखंड के रसूलपुर गांव के रहने वाले रमेश कुमार ने dream11 पर एक टीम बनाई थी। उन्होंने ₹59 लगाए थे और उन्हें रातों रात दो करोड़ रुपए का इनाम मिला। रमेश कुमार काफी समय से फेंटेसी क्रिकेट खेल रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहले वह 49 रुपए में खेलते थे। लेकिन हाल ही में हुए पंजाब और लखनऊ के मैच में उन्होंने 59रुपए लगाए।रमेश कुमार ने बताया कि उन्होंने लीग में प्रथम स्थान पाकर दो करोड़ का इनाम जीता है। रमेश बताते हैं कि उन्हें मैच के अगले दिन मैसेज आया कि उन्हें नंबर एक पर रखा गया है और उन्होंने 2 करोड रुपए जीत लिए हैं। जीएसटी कटने के बाद उसके खाते में एक करोड़ 40 लाख आ भी गए हैं। रमेश कुमार पेशे से ड्राइवर हैं। उनके पिता दिहाड़ी मजदूर हैं। वह चाहते हैं कि वह अपने बच्चों व समाज के अच्छे कार्यों पर इन पैसों को खर्च करें।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad