बागेश्वर: सरयू नदी में नहाते समय बहा कक्षा नौ का छात्र

ख़बर शेयर करें

बागेश्वर : इंडोर स्टेडियम के पास सरयू नदी में नहाते समय एक 14 वर्षीय बालक बह गया। मिली जानकारी के अनुसार कठायताबड़ा निवासी 14 वर्षीय शुभम कुमार पुत्र संतोष कुमार अपने अन्य दो साथियों के आज शाम स्टेडियम के आसपास खेल रहा था। तीनों सरयू नदी किनारे चले गए। वहां नहाने लगे। एकाएक शुभम बह गया। बताया जा रहा है कि उसके अन्य साथी वहां रोने लगे।उसकी खोजबीन चल रही है।

Ad