उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा के कद्दावर नेता कल्याण सिंह का 89 वर्ष की उम्र में हुवा निधन

ख़बर शेयर करें

उत्तर प्रदेश के पूर्व CM व राजस्थान के निवर्तमान राज्यपाल कल्याण सिंह का शनिवार को लंबी बीमारी के बाद लखनऊ S.G.P.G.I अस्पताल में निधन हो गया वो 89 साल के थे 2 बार यूपी के मुख्यमंत्री रहे और भाजपा के शीर्ष कद्दावर नेताओं में से एक थे।पूर्व सी एम यूपी की मौत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,गृह मंत्री अमित शाह,व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ व देश की राजनीति से जुड़े नेताओं ने कल्याण सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री उत्तराखंड पुष्कर सिंह धामी ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजस्थान के निवर्तमान राज्यपाल श्री कल्याण सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनका निधन भारतीय राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है।