उत्तराखंड: यहां 27 जुलाई से 2 अगस्त तक सभी स्कूल रहेंगे बंद

Ad
ख़बर शेयर करें

कांवड़ मेले के दृष्टिगत जनपद हरिद्वार के समस्त कक्षा 1 से 12 तक सरकार, गैर सरकारी, आंगनबाड़ी केन्द्र 27 जुलाई से 2 अगस्त तक बंद रहेंगे।

इस आशय का आदेश जारी करते हुए जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्बयाल ने अपने आदेश में कहा कि 22 जुलाई से कांवड़ मेला आरम्भ हो चुका है, जो 2 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान कांवड़ियों के अत्यधिक भीड़ के कारण यातायात डायवर्जन लागू रहेगा।ऐसे में आवागमन में समस्या उत्पन्न होगी। जिस कारण से 27 जुलाई से 2 अगस्त तक जनपद हरिद्वार के समस्त कक्षा 1 से 12 तक सरकार, गैर सरकारी, आंगनबाड़ी केन्द्रों में अवकाश घोषित किया गया है। उन्होंने आदेश का कड़ाई से पालन कराने के भी निर्देश दिए।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
Ad