दीपावली पर्व को लेकर अग्निशमन विभाग अलर्ट, फायर स्टेशन बागेश्वर में किया गया मॉक अभ्यास

Ad
ख़बर शेयर करें

आधुनिक AFFF फोम एवं फोम मेकिंग ब्रांचों की कार्यक्षमता परखी, सभी उपकरण पाए गए दुरुस्त

आगामी दीपावली पर्व के दौरान आगजनी की संभावित घटनाओं एवं आपात परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए अग्निशमन विभाग ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं।
पुलिस अधीक्षक बागेश्वर श्री जितेंद्र मेहरा (IPS) द्वारा जारी आदेशों एवं निर्देशों के अनुपालन में आज दिनांक 01/11/2026 को प्रभारी अग्निशमन अधिकारी FSSO श्री दिनेश चंद्र पाठक के नेतृत्व में फायर स्टेशन परिसर बागेश्वर में मॉक अभ्यास आयोजित किया गया।

मॉक अभ्यास के दौरान विभिन्न प्रकार की आग, विशेषकर B-क्लास (तेल एवं ज्वलनशील तरल पदार्थ), C-क्लास (गैस जनित) तथा D-क्लास (धातु जनित) की आग पर नियंत्रण पाने के लिए उपयोग किए जाने वाले आधुनिक AFFF फोम एवं विभिन्न प्रकार की फोम मेकिंग ब्रांचों का व्यावहारिक परीक्षण किया गया। इस दौरान अग्निशमन कर्मियों को उपकरणों के प्रभावी संचालन एवं आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई की प्रक्रिया से भी अवगत कराया गया।

परीक्षण के दौरान सभी अग्निशमन उपकरण एवं फोम मेकिंग ब्रांच पूर्णतः सुचारु एवं कार्यशील पाए गए। अभ्यास के माध्यम से उपकरणों की कार्यक्षमता एवं विभागीय तैयारियों का जायजा लिया गया।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
Ad