उत्तराखंड:बारिश को लेकर मौसम विभाग का बड़ा अपडेट, 30 अगस्त को रहें खास सावधान

ख़बर शेयर करें

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून का असर अभी कम होता नजर नहीं आ रहा है। मौसम विभाग ने 26 अगस्त से 1 सितंबर तक प्रदेश में बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। इस दौरान पर्वतीय और मैदानी दोनों क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर बारिश और गरज-चमक की स्थिति बन सकती है।26 अगस्त को राज्य के सभी जिलों में कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। इसके बाद 27 और 28 अगस्त को भी पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश के दौर जारी रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार 29 अगस्त को पर्वतीय जिलों और ऊधम सिंह नगर में कई स्थानों पर बारिश हो सकती है। 30 और 31 अगस्त को भी प्रदेश के सभी जिलों में बारिश की संभावना बनी हुई है। 1 सितंबर को भी कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
बारिश के दौरान पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन और सड़क बाधित होने जैसी स्थिति को देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad