उत्तराखंड:(बिग न्यूज)चार जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

ख़बर शेयर करें

देहरादून। प्रदेश – के चार जिलों-देहरादून, पिथौरागढ़, नैनीताल और बागेश्वर में मंगलवार को – भारी बारिश का अनुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. सीएस तोमर के अनुसार, कई जगह हल्की से तेज बारिश की संभावना है।
मौसम विभाग की ओर से सोमवार को जारी सूचना के अनुसार, उत्तराखंड के समस्त पर्वतीय जिलों व यूएसनगर में भी बारिश की संभावना है। बीते 24 घंटों के दौरान पंतनगर में 39.6 मिमी, यमकेश्वर में 35, चोरगलिया में 29, पोखरी में 21.0 मिमी वर्ष दर्ज की गई। देहरादून का अधिकतम तापमान 32.8 और न्यूनतम 24.0 डिग्री सेल्सियस रहा। राजधानी में 8.5 मिमी वर्षा हुई।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad
Ad
Ad
Ad