बागेश्वर:जन सुनवाई में सुनी गई जनता की शिकायतें, त्वरित निस्तारण के निर्देश

Ad
ख़बर शेयर करें

बागेश्वर,

📌 जन सुनवाई में सुनी गई जनता की शिकायतें, त्वरित निस्तारण के निर्देश

जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे के निर्देशों के क्रम में अपर जिलाधिकारी रवेंद्र सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में आयोजित जन सुनवाई में जनसामान्य की समस्याओं एवं शिकायतों को सुना गया। इस दौरान कुल 10 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें मुख्य रूप से पेयजल, विद्युत, भूमि एवं राजस्व से संबंधित मामले शामिल रहे।

अपर जिलाधिकारी ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उनका प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जनसामान्य की समस्याओं का समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है तथा शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की अनावश्यक देरी न की जाए। संबंधित अधिकारी शिकायतकर्ता से समन्वय स्थापित करते हुए की गई कार्रवाई से उन्हें भी अवगत कराएं।

उन्होंने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायतों की भी समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के निस्तारण की प्रगति एवं प्रतिशत में सुधार लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों का निर्धारित समयावधि में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा लंबित प्रकरणों की नियमित समीक्षा करते हुए प्रभावी कार्रवाई की जाए, ताकि आमजन को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad