उत्तराखंड:सीएम धामी ने नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य को दी बधाई, जानिए क्या उम्मीद जताई

ख़बर शेयर करें

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य ने मुख्यमंत्री आवास में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट भी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री धामी ने दिनेश आर्य को राज्यसभा सांसद निर्वाचित होने पर बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उम्मीद जताई कि आर्य अपने अनुभव और कार्यकुशलता के जरिए संसद में उत्तराखंड से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाएंगे।मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्यसभा में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए उत्तराखंड के विकास, जनकल्याण और जनहित से जुड़े विषयों को प्राथमिकता देना महत्वपूर्ण है। उन्होंने विश्वास जताया कि दिनेश आर्य राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश की जरूरतों और लोगों की आकांक्षाओं को सामने रखने में अहम भूमिका निभाएंगे।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad
Ad
Ad
Ad