गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार फरार चल रहा वारंटी अभियुक्त को कोतवाली बागेश्वर पुलिस ने किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें

एसपी बागेश्वर के निर्देशन में वारंटियों पर लगातार कार्रवाई जारी
माननीय न्यायालय से वांछित वारंटी अभियुक्त को कोतवाली बागेश्वर पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस मुख्यालय देहरादून के निर्देशों पर प्रचलित ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पुलिस अधीक्षक बागेश्वर श्री जितेन्द्र मेहरा (IPS) के निर्देशन में समस्त थाना प्रभारियों द्वारा वारंटियों एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में कोतवाली बागेश्वर पुलिस द्वारा फौ0वा0सं0- 347/2024 धारा 138 Ni एक्ट से वांछित अभियुक्त नरेंद्र कुमार पुत्र कुंवर राम निवासी डहरिया हल्द्वानी जो गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार फरार चल रहा था। पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी-पतारसी के बाद आज दिनांक 11/09/2026 को अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad