बागेश्वर:गोमती नदी में मिला जिला चिकित्सालय के कार्मिक का शव, स्कूटी मिलने के बाद शुरू हुई थी तलाश

Ad
ख़बर शेयर करें

बागेश्वर। जिला चिकित्सालय बागेश्वर में तैनात क्लर्क मोहित मेहरा का शव गोमती नदी से बरामद होने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मोहित सोमवार शाम से लापता थे। उनकी स्कूटी द्यांगण-नदीगांव बाईपास के पास गोमती नदी किनारे लावारिस हालत में मिलने के बाद पुलिस, एसडीआरएफ और अग्निशमन विभाग की टीम ने सघन तलाशी अभियान चलाया। काफी खोजबीन के बाद उनका शव बरामद किया गया।
जानकारी के अनुसार, अल्मोड़ा जिले के रानीखेत क्षेत्र के ग्राम एराड़ पंतकोटली निवासी मोहित मेहरा पुत्र मोहन सिंह मेहरा जिला चिकित्सालय बागेश्वर में मृतक आश्रित कोटे से क्लर्क के पद पर कार्यरत थे। वह वर्तमान में बागेश्वर के अड़ौली क्षेत्र में किराये के कमरे में रह रहे थे।

बताया जा रहा है कि मोहित सोमवार शाम करीब चार बजे अपने कमरे से बाजार जाने की बात कहकर निकले थे। देर रात तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों और परिचितों को चिंता हुई। इसके बाद उनकी तलाश शुरू की गई। इसी दौरान द्यांगण-नदीगांव बाईपास के पास गोमती नदी किनारे उनकी स्कूटी लावारिस हालत में मिली।
नदी किनारे स्कूटी मिलने से उनके साथ किसी अनहोनी की आशंका जताई जाने लगी। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस, एसडीआरएफ और अग्निशमन विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। इसके बाद नदी क्षेत्र में व्यापक स्तर पर खोजबीन शुरू की गई। तलाशी अभियान के दौरान मोहित का शव बरामद हुआ।
घटना के कारणों का पता नहीं

मोहित की मौत किन परिस्थितियों में हुई, फिलहाल इसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है। घटना की पूरी जानकारी जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
Ad