ग्राम प्रहरियों के साथ थानाध्यक्ष काण्डा ने की समन्वय गोष्ठी । सूचना तंत्र को मजबूत करने और नशा मुक्त समाज बनाने पर दिया जोर ।

ख़बर शेयर करें

ग्राम प्रहरियों के साथ थानाध्यक्ष काण्डा ने की समन्वय गोष्ठी । सूचना तंत्र को मजबूत करने और नशा मुक्त समाज बनाने पर दिया जोर ।

पुलिस अधीक्षक बागेश्वर श्री जितेन्द्र मेहरा (IPS) के कुशल निर्देशन में जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने तथा सूचना तंत्र को जमीनी स्तर पर सक्रिय करने हेतु आज दिनांक-13/09/2026 को थाना काण्डा परिसर में थानाध्यक्ष बलवन्त कम्बोज द्वारा ग्राम प्रहरियों के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया।

गोष्ठी के दौरान थानाध्यक्ष काण्डा ने उपस्थित ग्राम प्रहरियों से उनके क्षेत्रों की समस्याओं के बारे में विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने कहा कि ग्राम प्रहरी पुलिस के ‘कान और आँख’ हैं। उन्हें निर्देशित किया गया कि क्षेत्र में किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, बाहरी व्यक्ति या अजनबियों की आवाजाही पर कड़ी नजर रखें।
अवैध मादक पदार्थों की बिक्री करने वालों और नशा करने वाले व्यक्तियों को चिन्हित कर तत्काल पुलिस को सूचित करें।
गाँव में बाहरी व्यक्तियों या मजदूरों को किराये पर रखने से पूर्व उनका अनिवार्य पुलिस सत्यापन सुनिश्चित करवाने में ग्रामीणों की मदद करें।
गोष्ठी के उपरांत वर्तमान सामाजिक चुनौतियों पर चर्चा की गई, जिसमें ग्राम प्रहरियों को माध्यम बनाकर जन-जन तक बच्चों और महिलाओं के विरुद्ध होने वाली घरेलू हिंसा व अपराधों की रोकथाम के प्रति जागरूक किया गया। गौरा शक्ति एप और उत्तराखण्ड पुलिस एप की ऑनलाइन धोखाधड़ी और फ्रॉड कॉल से बचने के तरीके साझा किए गए ।
किसी भी समस्या या अपराध की सूचना तत्काल 112 और साइबर ठगी की स्थिति में 1930 पर देने हेतु निर्देशित किया गया।
थानाध्यक्ष काण्डा ने अंत में कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में शांति व्यवस्था बनाए रखने में ग्राम प्रहरियों की सक्रियता अत्यंत आवश्यक है और पुलिस-प्रशासन को उनके द्वारा दी गई हर सूचना पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad