जनपद अल्मोड़ा में टी बी मुक्त भारत अभियान के तहत टी बी स्क्रीनिंग में आई तेजी

जनपद अल्मोड़ा में टी बी मुक्त भारत अभियान के तहत टी बी स्क्रीनिंग में आई तेजी ।
जनपद में टीवी मुक्त भारत अभियान में लक्ष्य प्राप्ति हेतु मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर हरीश चन्द पन्त के निर्देशों में वर्तमान मे जनपद के हवालबाग , ताडीखेत , धौलादेवी एवं भिकियासेन ब्लॉक में Hand Held X-Ray machine से संभावित टी बी रोगियों की स्क्रीनिंग की जा रही है । जिसमें प्रत्येक दिन 150- 250 लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है । साथ ही टी बी कार्यक्रम में तेजी लाने हेतु सभावित रोगियों बलगम परीक्षण भी कराये जा रहे हैं। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉक्टर प्रांशु डेनियल, जिला नोडल अधिकारी डॉक्टर दीपक कुमार शर्मा जी के कुशल नेतृत्व में टीवी कार्यक्रम की स्क्रीनिंग में अत्यधिक तेजी आइ है। इसे बनाए रखने की निर्देश दिए गए हैं। जनपद अल्मोड़ा पूर्व में अन्य जनपदों से पीछे चल रहा था। वर्तमान में एक्स-रे स्क्रीनिंग में आई तेजी के चलते जनपद की रैंकिंग तीसरे या चौथे स्थान पर आई है । इसे और तेजी से किए जाने हेतु जनपद में तैनात CHO (कम्युनिटी हेल्थ ऑफीसर) का सहयोग लिया जा रहा है । साथ ही साथ जिन क्षेत्रों में कम्युनिटी हेल्थ ऑफीसर नहीं है वहां पर ए एन एम से सहयोग लिया जा रहा है । टी बी कार्यक्रम में तैनात कार्मिकों द्वारा रोगियों की स्क्रीनिंग की जा रही है जल्द ही जनपद अल्मोड़ा अपने लक्ष्य को पूर्ण कर लेगा जनपद अल्मोड़ा को 547 High Risk Village का लक्ष्य दिया गया है , जिसके सापेक्ष अल्मोड़ा द्वारा 499 High Risk Village पूर्ण कर लिए गए हैं । बहुत जल्द ही शत- प्रतिशत लक्ष पूर्ण कर लिए जाएगा। कार्यक्रम की समय-समय पर जिलाधिकारी महोदय एवं राज्य स्तर से भी समीक्षा की जा रही है । सभी कार्मिकों के सहयोग एवं अथक प्रयासों से कार्यक्रम का लक्ष्य यथा समय पूर्ण कर लिया जाएगा कार्यक्रम में STS, DEO, STLS DPS , LT, Pharmacist द्वारा सहयोग किया जा रहा है।


