देहरादून: उपनल संविदा कर्मचारियों को भी मिलेगा दिवाली बोनस, संगठन ने उठाई ये मांग

Ad
ख़बर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड के तीनों ऊर्जा निगमों में कार्यरत उपनल और संविदा कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तराखंड विद्युत संविदा कर्मचारी संगठन ने कर्मचारियों को दिवाली बोनस का लाभ देने की मांग उठाई है। संगठन ने इस संबंध में एमडी यूपीसीएल को ज्ञापन सौंपकर जल्द बोनस की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।
संगठन के अध्यक्ष विनोद कवि ने कहा कि शासन की ओर से 2 नवंबर को जारी शासनादेश में स्पष्ट किया गया है कि विभिन्न विभागों और निगमों में तैनात दैनिक वेतनभोगी संविदा कर्मचारियों को भी दिवाली बोनस का लाभ दिया जाएगा। संगठन ने मांग की है कि इस आदेश को प्रदेश के तीनों ऊर्जा निगमों में भी प्रभावी रूप से लागू किया जाए।
नियमित कर्मचारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कर रहे काम

अध्यक्ष विनोद कवि ने कहा कि ऊर्जा निगमों में संविदा कर्मचारी नियमित कर्मचारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। बिजली व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में इन कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसके बावजूद उन्हें बोनस जैसी सुविधाओं से वंचित नहीं रखा जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि शासनादेश की भावना के अनुरूप तीनों ऊर्जा निगमों में कार्यरत पात्र संविदा और दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को भी दिवाली बोनस का लाभ दिया जाना चाहिए।

तीनों निगमों में आदेश लागू करने की मांग

संगठन ने यूपीसीएल, यूजेवीएनएल और पिटकुल में कार्यरत पात्र कर्मचारियों को बोनस देने की मांग की है। साथ ही प्रबंधन से जल्द सकारात्मक निर्णय लेकर कर्मचारियों को राहत देने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
Ad
Ad