देहरादून : पटेल नगर क्षेत्र में पुलिस तथा बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़

ख़बर शेयर करें

देहरादून : पटेल नगर क्षेत्र में पुलिस तथा बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़

मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर पर लगी गोली, दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर हुआ फरार

चेकिंग के दौरान पुलिस द्वारा एक बिना नंबर की मोटरसाइकिल सवार व्यक्तियों को रोकने का किया था प्रयास

पुलिस को चैकिंग करता देख मोटरसाइकिल सवार दोनों व्यक्ति मौके से हो गए थे फरार

पुलिस द्वारा पीछा करने पर मोटरसाइकिल सवार बदमाशों द्वारा पुलिस टीम पर किया गया फायर

पुलिस द्वारा किए गए जवाबी फायर में एक बदमाश के पैर पर लगी गोली

मुठभेड़ में घायल बदमाश अंकित चौहान ने कुछ दिन पूर्व शिमला बायपास रोड पर एक व्यक्ति को जान से मारने की नीयत से उस पर किया था फायर

अभियुक्त द्वारा घटना में घायल व्यक्ति की पुरानी महिला मित्र से ₹ 5 लाख की रकम में किया था उसे रास्ते से हटाने का सौदा

तय सौदे में बची हुई रकम को लेने आज दोबारा अपने साथी के साथ वापस देहरादून आया था अभियुक्त

घटना में फरार अभियुक्त के साथी की तलाश हेतु पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सर्च अभियान

मुठभेड़ में घायल अभियुक्त पूर्व में भी आपराधिक घटनाओं में जा चुका है जेल

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad