देहरादून :(बिग न्यूज) इन जिलों में बारिश का अलर्ट

ख़बर शेयर करें

राज्य में मौसम विभाग ने उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर होने की संभावना जताई है।
मौसम निदेशक डॉ. सीएस तोमर ने बुधवार को बताया कि राज्य के पर्वतीय जनपदों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा और गर्जन के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं। वहीं मैदानी इलाकों की बात करें तो हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जनपदों में भी कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। दूसरी ओर, राजधानी देहरादून में सुबह से ही चटख धूप खिली रही, जिससे तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई और दूनवासियों को उमस का सामना करना पड़ा।। पंतनगर का अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री दर्ज किया गया। पर्वतीय क्षेत्रों में मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 23.5 और नई टिहरी का 25.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad