बागेश्वर:पुलिस सत्यापन ना करने पर 51 लोगो पर की गयी पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्यावाही,29/03/2026 को जनपद की पुलिस टीम ने 340 लोगों का किया सत्यापन

🔷 बागेश्वर पुलिस का घर-घर सत्यापन अभियान जारी
🔷 “ऑपरेशन क्रैक डाउन” सत्यापन अभियान हेतु जनपद में 17 पुलिस टीमों का गठन
🔷पुलिस सत्यापन ना करने पर 51 लोगो पर की गयी पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्यावाही
🔷 ऑपरेशन क्रैक डाउन” के तहत आज दिनांक 29/03/2026 को जनपद की पुलिस टीम ने 340 लोगों का किया सत्यापन
उत्तराखण्ड पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार राज्य में बाहरी व्यक्तियों/किरायेदारों/श्रमिकों/होम-स्टे, आश्रम, हॉस्टल, होटल एवं अन्य संस्थानों में निवासरत व्यक्तियों के सत्यापन हेतु चलाये जा रहे ऑपरेशन क्रैकडाउन के तहत पुलिस अधीक्षक बागेश्वर द्वारा अपराध तथा अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा अपराधों की रोकथाम के दृष्टिगत सभी अधीनस्थों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में निवासरत बाहरी व्यक्तियों/किरायेदारों/श्रमिकों/होम-स्टे, आश्रम, हॉस्टल, होटल एवं अन्य संस्थानों में निवासरत व्यक्तियों के सत्यापन हेतु सघन सत्यापन अभियान चलाए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
जिसके अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में 17 पुलिस टीमों द्वारा ऑपरेशन क्रैकडाउन के अंतर्गत सत्यापन अभियान चलाते हुए क्षेत्र में संदिग्घ रूप से रह रहे बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन करते हुए, अपने यहा निवास कर रहे बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन नहीं कराने वाले भवन स्वामियों के विरुद्ध लगातार पुलिस एक्ट के तहत चालान की कार्यवाही की जा रही है।
“ऑपरेशन क्रैक डाउन” के तहत जनपद की पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 29/03/2026 को 340 लोगों का सत्यापन किया। बिना सत्यापन के रहने वाले 51 व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस एक्ट के तहत चालान की कार्रवाई की गई।
पुलिस टीम द्वारा मकान मालिकों, होम-स्टे संचालकों, होटल संचालकों एवं स्थानीय निवासियों को किरायेदारों, कर्मचारियों एवं बाहरी व्यक्तियों का अनिवार्य रूप से पुलिस सत्यापन कराने हेतु जागरूक किया गया।

