साइबर धोखाधड़ी मामले में कोतवाली बागेश्वर पुलिस की सफलता; ₹2,30,000 की धोखाधड़ी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
साइबर धोखाधड़ी मामले में कोतवाली बागेश्वर पुलिस की सफलता; ₹2,30,000 की धोखाधड़ी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
दिनांक-21/10/2026 को अभियुक्त द्वारा इलेक्ट्रॉनिक संसाधनों का दुरुपयोग कर साइबर धोखाधड़ी के माध्यम से प्राप्त ₹ 2,30,000/- को अपने बैंक खाते में प्राप्त कर आहरित करने की सूचना कोतवाली बागेश्वर को प्राप्त हूई । उक्त मामले की गम्भीरता के देखते हुए श्री जितेन्द्र मेहरा (IPS) पुलिस अधीक्षक बागेश्वर महोदय द्वारा तत्काल अभियोग दर्ज कर कार्यवाही के निर्देश दिये गये । इस संबंध में कोतवाली बागेश्वर में मुकदमा अपराध संख्या 75/2026, धारा 318(4) बीएनएस व 66(D) आईटी एक्ट के तहत मामला पंजीकृत किया गया । मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीमें गठित कर पुलिस अभियुक्त की निशानदेही प्रारम्भ कर दी गयी । निरीक्षक श्री रजत कसाना के नेतृत्व में टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए दिनांक 06/11/2026 को अभियुक्त लोकेश सिंह बिष्ट गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा अभियुक्त के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
अभियुक्त का विवरण-
लोकेश सिंह बिष्ट पुत्र श्री महेन्द्र सिंह बिष्ट, निवासी- निकट दीप सीएससी सेंटर, तहसील रोड, बागेश्वर (हाल निवासी- हल्द्वानी, जनपद नैनीताल)

