बागेश्वर:यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 39 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्यवाही जिसमें कुल 03 वाहन सीज

ख़बर शेयर करें

▶️ ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत नियमों का उल्लघन करने वालो पर बागेश्वर पुलिस की कार्रवाई जारी ।

पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे अभियान ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पुलिस अधीक्षक बागेश्वर श्री जितेन्द्र मेहरा (IPS) के निर्देशन में समाज में शांति व्यवस्था को प्रभावित करने वाले और सार्वजनिक स्थलों पर हुड़दंग करने वालों के खिलाफ अभियान के क्रम में दिनाँक-10/10/2026 को यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 39 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई। जिसमें कुल 03 वाहन सीज एवं 01 का माननीय न्यायालय का चालान किया गया ।

पुलिस द्वारा देर सांय ऑपरेशन क्लीन स्वीप चलाते हुए होटल/ढाबों की चैकिंग की गयी जिसमें बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन अभियान चलाकर 13 बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन किया गया पुलिस द्वारा बाहरी क्षेत्रों से आए अपराधी या संदिग्ध व्यक्ति जो अपनी पहचान छिपाकर या वेश बदलकर रह रहे हैं ऐसे व्यक्तियों को चिन्हित कर लगातार चैकिंग की जा रही है । सार्वजनिक स्थानों में शान्ति व्यवस्था भंग करने, बिना पुलिस सत्यापन रह रहे 19 व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस एक्ट में चलानी कार्यवाही की गयी।
📢 बागेश्वर पुलिस की आम जनता से अपील:
• सार्वजनिक स्थानों पर शांति, सुरक्षा और आपसी सौहार्द बनाए रखें।
• शराब पीकर वाहन चलाने, हुड़दंग करने या कानून व्यवस्था को हाथ में लेने जैसी गतिविधियों से पूरी तरह दूर रहें।
• यदि कहीं भी कोई हुड़दंग या अशांति फैलाता है, तो तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचित करें।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad
Ad
Ad
Ad