बागेश्वर: धनतेरस / दीपावली 2026 के दृष्टिगत समस्त वाहनों का रुट प्लानः-
डायवर्जन प्लान दिनांक- 06.11.2026 से दिनांक 09.11.2026 तक
शहर क्षेत्र में सभी भारी वाहनों / टैक्सी वाहनों (अति आवश्यक सेवाओं को छोडकर) का प्रवेश धनतेरस/दीपावली पर्व की समाप्ती तक पूर्ण रुप से वर्जित रहेगा । टैक्सी वाहनों का निर्धारित स्टेण्ड से नगर की ओर प्रवेश पूर्णतया वर्जित रहेगा।
दिनांक 06.11.2026 को शुक्रवार के दिन भी भारी वाहनों का बागे0 नगर क्षेत्र में प्रवेश पूर्णतया बन्द रहेंगे ।
अल्मोडा ताकुला रोड से आने वाले समस्त वाहन जिनको गरुड रोड जाना है ,मांग का धारा से विक्टर मोहन जोशी इण्टर कालेज से जजी(नदी गांव) बाईपास होते द्यांगड से जाएंगे।
अल्मोडा ताकुला रोड से कपकोट रोड /काण्डा रोड /मण्डलसेरा जाने वाले समस्त वाहन विलोना बाईपास होते हुए पुराना ARTO से अपने गंतव्य को जाएंगे।
कपकोट रोड से आने वाले समस्त वाहन जिनको द्यांगड/गरुड रोड जाना है,आरे बाईपास होते हुए द्यांगड से अपने गंतव्य को जाएंगे।
पिथौरागढ/काण्डा रोड से आने वाले समस्त वाहन जिनको हल्द्वानी /अल्मोडा/ ताकुला रोड जाना हे , पुराना ARTO से चन्डिका रोड होते हए बिलौना बाईपास जाएंगे।
पिथौरागढ/काण्डा रोड से आने वाले समस्त वाहन जिनको गरुड रोड जाना है,भागीरथी बाईपास से आरे बाईपास होते हुए द्यांगड/गरुड जाएंगे।
गरुड रोड से आने वाले समस्त वाहन जिनको हल्द्वानी /अल्मोडा/ ताकुला रोड जाना हे , जजी(नदी गांव) बाईपास होते हुए विक्टर मोहन जोशी इण्टर कालेज से मांग का धारा बाईपास होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।
गरुड रोड से आने वाले समस्त वाहन जिनको कपकोट रोड /काण्डा रोड /मण्डलसेरा/ पिथौरागढ/काण्डा रोड जाना है, आरे बाईपास/मण्डलसेरा बाईपास/ से अपने गंतव्य को जाएंगे।

