बागेश्वर पुलिस की मानवीय पहल कोतवाली कौसानी, कोतवाली बैजनाथ व चौकी रीमा पुलिस ने स्थानीय लोगो को बढ़ते आपराधों से बचाव के लिए किया जागरूक, जाना बुजुर्गों का हाल, सुरक्षा का दिलाया भरोसा,

ख़बर शेयर करें

बागेश्वर पुलिस की मानवीय पहल कोतवाली कौसानी, कोतवाली बैजनाथ व चौकी रीमा पुलिस ने स्थानीय लोगो को बढ़ते आपराधों से बचाव के लिए किया जागरूक, जाना बुजुर्गों का हाल, सुरक्षा का दिलाया भरोसा, ।

श्रीमान पुलिस अधीक्षक बागेश्वर, श्री जितेन्द्र मेहरा (IPS) द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में निवासरत आमजनमानस, वरिष्ठ एवं एकल नागरिकों की सुरक्षा व सहायता हेतु समय-समय पर उनसे भेंट कर कुशलक्षेम जानने के निर्देश निर्गत किए गए हैं।
इन निर्देशों के अनुपालन में कोतवाली कौसानी, कोतवाली बैजनाथ व चौकी रीमा पुलिस द्वारा क्षेत्रांतर्गत भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान उन्होंने ग्राम में जीवन व्यतीत कर रहे आमजनमानस, वृद्ध जनों और अकेले रह रहे वरिष्ठ नागरिकों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की और उनकी कुशलक्षेम (हाल-चाल) जानी।
उपस्थित आमजनमानस व वरिष्ठ नागरिकों को ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी और “डिजिटल अरेस्ट” जैसे नए साइबर खतरों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने किसी भी साइबर ठगी की स्थिति में तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करने हेतु प्रेरित किया। उपस्थित को महिला संबंधी अपराधों, उनके कानूनी अधिकारों तथा आपातकाल में सहायता के लिए ‘गौरा शक्ति’ ऐप एवं हेल्पलाइन नंबर 1090 की उपयोगिता के बारे में जानकारी दी गई। “नशा मुक्त उत्तराखण्ड” अभियान के तहत छात्रों को नशे के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों के प्रति सचेत किया गया। नेशनल नारकोटिक हेल्पलाइन नंबर 1933 की जानकारी दी गयी। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट व सीट बेल्ट के उपयोग तथा जिम्मेदार नागरिक बनने की जानकारी दी गयी।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad