सुप्रसिद्ध माँ कोट भ्रामरी मेले के सकुशल संपादन हेतु बागेश्वर पुलिस तैयार; सीओ बागेश्वर ने पुलिस बल को किया ब्रीफ ।

ख़बर शेयर करें

सुप्रसिद्ध माँ कोट भ्रामरी मेले के सकुशल संपादन हेतु बागेश्वर पुलिस तैयार; सीओ बागेश्वर ने पुलिस बल को किया ब्रीफ ।

पुलिस अधीक्षक बागेश्वर श्री जितेन्द्र मेहरा (IPS) के कुशल निर्देशन में बैजनाथ – गरुड़ क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 17.09.2026 से 19.09.2026 तक आयोजित होने वाले ऐतिहासिक एवं सुप्रसिद्ध माँ कोट भ्रामरी मेले को शांतिपूर्ण, सुरक्षित व सकुशल संपन्न कराने हेतु बागेश्वर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। मेले में कानून, शांति एवं चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दृष्टिगत आज दिनांक-17/09/2026 को श्री अजय साह, पुलिस उपाधीक्षक बागेश्वर द्वारा मेला ड्यूटी में तैनात किए गए समस्त पुलिस बल की ब्रीफिंग ली गई।
ब्रीफिंग के दौरान पुलिस उपाधीक्षक महोदय ने ड्यूटी में नियुक्त अधिकारियों एवं कर्मचारीगणों को अत्यंत अनुशासित, मुस्तैद और अलर्ट रहने के कड़े निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोपरि है। यदि कोई भी अराजक, हुड़दंगी या शरारती तत्व शांति व्यवस्था भंग करने या महिलाओं से अभद्रता करने का प्रयास करता है, तो उसके विरुद्ध तत्काल कठोर वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाए।
ब्रीफिंग में सुरक्षा व्यवस्था के विभिन्न आयामों पर विस्तार से चर्चा कर संबंधितों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए:
• यातायात व सुचारू पार्किंग: मेले के दौरान लगने वाले जाम से निपटने के लिए सुदृढ़ यातायात व्यवस्था, बैरियर ड्यूटी और निर्धारित पार्किंग स्थलों पर वाहनों को व्यवस्थित रूप से पार्क कराने पर जोर दिया गया।
• अग्निशमन व संचार तंत्र: आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए अग्निशमन व्यवस्था तथा अभिसूचना (इंटेलिजेंस) और संचार तंत्र को जमीनी स्तर पर सक्रिय रहने के निर्देश दिए गए।
• सीसीटीवी (CCTV) से निगरानी: संपूर्ण मेला क्षेत्र की कड़ाई से निगरानी हेतु पुलिस कंट्रोल रूम में नियुक्त पुलिस कर्मियों को कैमरों की सतर्कता से चौबीसों घंटे मॉनीटरिंग करने हेतु निर्देशित किया गया है।

पुलिस बल द्वारा मेला क्षेत्र का फ्लैग मार्च (भ्रमण):
ब्रीफिंग के उपरांत पुलिस उपाधीक्षक बागेश्वर के नेतृत्व में पुलिस बल द्वारा संपूर्ण मेला क्षेत्र और संवेदनशील स्थलों का स्थलीय निरीक्षण व भ्रमण किया गया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए ड्यूटी पर तैनात कार्मिकों को उनके पॉइंट समझाए गए।

ब्रीफिंग के अवसर पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बैजनाथ श्री कैलाश सिंह नेगी, चौकी प्रभारी डंगोली सहित मेला ड्यूटी में नामित समस्त अधीनस्थ पुलिस अधिकारी, महिला पुलिस कर्मी और जवान मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad