बागेश्वर: पुलिस द्वारा 02.511 किग्रा अवैध चरस के साथ 03 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें

नशा तस्करो के विरुद्ध बागेश्वर पुलिस का कड़ा प्रहार।

SP बागेश्वर के कुशल निर्देशन में बागेश्वर पुलिस नशा तस्करों के मंसूबों को लगातार कर रही नाकाम

 ।बागेश्वर पुलिस द्वारा 02.511 किग्रा अवैध चरस के साथ 03 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

बरामद अवैध चरस की अंतर्राष्ट्रीय अनुमानित कीमत 15,00000 रुपये

 चरस तरस्करी में प्रयुक्त वाहन को किया गया सीज

उत्तराखण्ड सरकार द्वारा वर्ष 2025 तक उत्तराखण्ड प्रदेश को नशामुक्त उत्तराखण्ड बनाये जाने के निर्देशों के क्रम में श्री चन्द्रशेखर घोडके, पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के निर्देशानुसार तथा क्षेत्राधिकारी कपकोट श्री मनीष शर्मा के पर्यवेक्षण में जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे सघन चैकिंग अभियान के तहत कपकोट पुलिस द्वारा
दिनांक- 03-08-2025 को अभियुक्त (1)चंचल सिह पुत्र मान सिह निवासी झूनी थाना कपकोट उम्र 38 वर्ष के कब्जे से 0.903 किलोग्राम (2) लोकपाल सिह पुत्र उत्तम सिह निवासी उपरोक्त उम्र 25 वर्ष के कब्जे से 0.804 किलोग्राम (3) विक्रम सिह पुत्र चामू सिह निवासी उपरोक्त उम्र 32 वर्ष के कब्जे से 0.804 किलोग्राम अवैध चरस (कुल 02.511 किलोग्राम अवैध चरस) वाहन संख्या UK 02 TA 2854 में परिवहन करते हुये शामा बैण्ड कपकोट से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार शुदा अभियुक्त गणो के विरुद्ध थाना कपकोट में मु.अ.स.31/2025 धारा-8/20/60 NDPS Act का अभियोग पंजीकृत किया गया ।

पुलिस अधीक्षक बागेश्वर श्री चन्द्रशेखर घोडके महोदय द्वारा गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को 2500 रूपये की नगद धनराशी से पुरस्कृत करने की घोषणा की गयी।

अभियुक्त गणें के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही हैं।

गिरफ्तार शुदा अभियुक्तगणो को आवश्यक कार्यवाही कर मा0 न्यायालय में पेश किया जा रहा हैं।

अभियुक्तगणो का विवरण-
(1) चंचल सिह पुत्र मान सिह निवासी झूनी थाना कपकोट उम्र 38 वर्ष
(2) लोकपाल सिह पुत्र उत्तम सिह निवासी झूनी थाना कपकोट उम्र 25 वर्ष
(3) विक्रम सिह पुत्र चामू सिह निवासी झूनी थाना कपकोट उम्र 32 वर्ष

गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरण
(1) उ0नि0 जीवन सामन्त
(2) हे0कानि0 लक्ष्मण सिह
(3) कानि0 हरीश सनवाल (4)कानि0 अशोक टम्टा
(5) कानि0 अमजद खान

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad