बागेश्वर: जनपद की तीनों निकायों में मतगणना सम्पन्न कराने के लिए 124 कार्मिकों की की गई है तैनाती

Ad
ख़बर शेयर करें

बागेश्वर नागर निकाय सामान्य निर्वाचन को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शिता व शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट आशीष भटगांई की मौजूदगी में बुधवार को कलेक्ट्रेट स्थित एनआइसी कक्ष में मतगणना के लिए तैनात 124 कार्मिकों का प्रथम रेंडमाइजेशन किया गया। जनपद की तीनों निकायों में मतगणना सम्पन्न कराने के लिए 124 कार्मिकों की तैनाती की गई है। जिसमें नगर पालिका परिषद बागेश्वर में रिजर्व सहित 52 व नगर पंचायत गरूड़ एवं कपकोट में 36-36 कार्मिक मतगणना सम्पन्न कराएंगे।

रेंडमाइजेशन के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी/ मुख्य विकास अधिकारी आरसी तिवारी,नोडल अधिकारी कार्मिक/जिला विकास अधिकारी संगीता आर्या,जिला सूचना विज्ञान अधिकारी राहुल सिंह आदि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
Ad