बागेश्वर:आनंदी एकेडमी के छात्र उत्सव का चयन सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में हुआ

Ad
ख़बर शेयर करें

बागेश्वर:आनंदी एकेडमी के छात्र उत्सव का चयन सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में हुआ है। छात्र की इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य गौरव पंत ने कहा कि आनंदी एकेडमी के लिए यह अत्यंत गौरव की बात है कि हमारे विद्यालय के छात्र उत्सव किलकोटी का चयन सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में हुआ है। यह विद्यालय एवं छात्र की कड़ी मेहनत, लगन और अनुशासन का ही परिणाम है। उत्सव की यह सफलता विद्यालय के अन्य छात्रों के लिए एक प्रेरणा है। हम उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं और आशा करते हैं कि वे इसी तरह सफलता की नई ऊँचाइयों को छूते रहें। विद्यालय के मैनेजर मनमोहन सिंह भाकुनी, उपप्रधानाचार्य दीप लोहानी तथा सभी अध्यापक अध्यापिकाओ ने इस पर प्रसन्नता व्यक्त की और छात्र उत्सव के उज्वल भविष्य की कामना की।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad