बागेश्वर:विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, मंडलसेरा में उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 193 छात्र-छात्राओं की माताओं को किया गया कमला नेहरू पुरस्कार से सम्मानित

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें

आज विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, मंडलसेरा बागेश्वर में उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 193 छात्र-छात्राओं की माताओं को कमला नेहरू पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम विद्यालय के लिए ही नहीं, अपितु सम्पूर्ण जनपद के लिए गर्व और हर्ष का विषय रहा।
विशेष उल्लेखनीय है कि प्रदेश में सर्वाधिक छात्र-छात्राओं की माताओं को कमला नेहरू पुरस्कार से सम्मानित करने का गौरव इसी विद्यालय को प्राप्त हुआ है, जो विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता, संस्कारयुक्त वातावरण एवं अभिभावकों के सहयोग का सशक्त प्रमाण है।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सुनीता जोशी, पूर्व आचार्या विवेकानंद बागेश्वर रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तराखंड बोर्ड मेरिट सूची में चतुर्थ स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा श्रद्धा जोशी की माता श्रीमती किरण जोशी ने की। अपने अध्यक्षीय संबोधन में उन्होंने कहा कि बच्चों की सफलता के पीछे माताओं का त्याग, अनुशासन एवं सतत मार्गदर्शन महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
इस अवसर पर विद्यालय के बोर्ड परीक्षा प्रभारी दयाशंकर नगरकोटी, हरीश कोरंगा सहित विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. ए. एस. तोपाल ने सभी सम्मानित माताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि माताओं, विद्यार्थियों एवं विद्यालय परिवार के सामूहिक प्रयास का परिणाम है।
प्रधानाचार्य महोदय ने इस अवसर पर समस्त विद्यालय स्टाफ की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षकों की मेहनत, अनुशासन एवं निरंतर मार्गदर्शन के कारण ही विद्यालय निरंतर शैक्षणिक उपलब्धियों की नई ऊँचाइयों को छू रहा है।

Ad
Ad Ad