300 यूनिट बिजली फ्री के दावे के बाद कल फिर केजरीवाल पर नजरें

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड में आगमी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस भाजपा या फिर हो आप सभी पार्टियों ने शंखनाद के लिए कमर कस ली है इसी क्रम में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी 300 यूनिट बिजली फ्री करने का दावा करके भाजपा व कांग्रेस के खेमो में हलचल पैदा करने के बाद एक बार फिर से 9 अगस्त यानी सोमवार को देहरादून आ रहे हैं।आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का यह उत्तराखंड में दूसरा चुनावी दौरा है। जिसमें वह हाथीबड़कला से घंटाघर तक रोड शो करेंगे इससे पूर्व अरविंद केजरीवाल हवाई मार्ग से दिल्ली से जौलीग्रांट हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे जिसके बाद वह सड़क मार्ग से देहरादून रवाना होंगे और 11:00 बजे से हाथीबड़कला से अरविंद केजरीवाल का रोड शो निकलेगा जो घंटाघर से होकर वापस सर्वे चौक पर समाप्त होगा। जहां एक बार फिर से अरविंद केजरीवाल मीडिया को संबोधित करेंगे बताया जा रहा है। कि अरविंद केजरीवाल इस बार फिर से कोई बड़ी घोषणा कर सक्ते है

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad