नैनीताल भवाली ज्योलीकोट कर्ण प्रयाग नेशनल हाइवे समेत 5 ग्रामीण सड़कें बंद

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी तराई से पहाड़ी जनपदों में जाने वाली जनता के लिए बड़ी काम की जानकारी है कि बीते दिनों वीरभट्टी के पास हुवे भूस्खलन के बाद से अभी तक ज्योलीकोट भवाली राजमार्ग नहीं खुल पाया है। इसके अलावा भी बीते 4 दिनों से कर्णप्रयाग नेशनल हाईवे भी बंद है इसके अलावा भी नैनीताल में 5 ग्रामीण सड़कें भी बाधित हैं। जिनको खोलने के लिए जिला प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा है।

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार नैनीताल जिले में ज्योलिकोट भवाली राष्ट्रीय राजमार्ग, रामनगर बेतालघाट मोटर मार्ग, बोहरा गांव -देवीधुरा मोटर मार्ग, भोर्सा- पिनरो मोटर मार्ग, बानना मोटर मार्ग पूरी तरह से बंद पड़े हैं जिनको जेसीबी के जरिए खोलने की कोशिश लगातार की जा रही है। इन मार्गों के बंद होने से यहां आवागमन करने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना भी करना पड़ रहा है या मजबूरन कई किलोमीटर दूर दूसरे रास्तों से सफर करने को मजबूर होना पड़ रहा है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad