बागेश्वर में 54.16 प्रतिशत हुआ मतदान,मतदान समाप्त होने के बाद से पोलिंग पार्टियों के वापसी का सिलसिला रहा जारी

ख़बर शेयर करें

लौटने लगी पोलिंग पार्टियां उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों में पहले चरण में मतदान संपन्न हो गया है प्रदेश में 55.56 प्रतिशत मतदान हुआ है जबकि बागेश्वर में 54.16 मतदान हुआ वही मतदान संपन्न करने के बाद पोलिंग पार्टियों वापस लौटने लगी ।बीते रोज सुबह 7:00 से मतदान शुरू हो गया था। बागेश्वर और कपकोट विधानसभा क्षेत्र में 381 पोलिंग स्थलों पर वोट पढ़ने थे, लेकिन एक बूथ मटियोली पर मतदाताओं ने चुनाव बहिष्कार किया। 380 सीटों पर मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराधा पाल ने बताया कि पीठासीन अधिकारियों की डायरी से मिलान के बाद असल प्रतिशत पता चल पाएगा।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad